चीन को लेकर विदेश मंत्री और जनरल रावत के बयानों में अंतर जहां एक तरफ़ भारत के चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ ( सीडीएस ) जनरल बिपिन रावत ने चीन को लेकर सैन्य विकल्प की बात की थी वहीं , विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन के साथ सीमा विवाद के समाधान के लिए कूटनीतिक विकल्प पर ज़ोर दिया है . रेडिफ़ डॉट कॉम को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने भारत - चीन सीमा विवाद पर बात की . उन्होंने कहा , “ पिछले दशक में देपसांग , चुमार , डोकलाम पर पैदा हुए विवाद एक - दूसरे से अलग थे लेकिन उनका समाधान कूटनीतिक प्रयासों से हुआ . मैं वर्तमान स्थिति की गंभीरता या जटिल प्रकृति को कम नहीं बता रहा . हमें अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिये जो भी ज़रूरी है करना होगा .” उन्होंने कूटनीतिक समाधान में यथास्थिति बनाए रखने पर भी ज़ोर दिया . एस जयशंकर ने कहा कि जब बात समाधान की हो तो ये सभी समझौतों और सहमतियों का सम्मान करते हुए होना चाहिए , ना कि एकतरफ़ा ढंग से यथास्थिति में ...
हिंदी में ताज़ा समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर. दुनिया भर दिलचस्प मल्टीमीडिया कंटेट. breaking news, video, audio and feature stories.