जम्मू - कश्मीर : पुलवामा में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया , एक जवान शहीद जम्मू - कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) स्थित जदूरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ (Encounter) में 3 आतंकवादी मारे गए . एनकाउंटर में सुरक्षाबलों के साथ जम्मू - कश्मीर पुलिस की टीम भी शामिल थी . आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया है . मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हुआ है . जम्मू - कश्मीर में पिछले 18 घंटे में 7 आतंकवादी मारे गए हैं . पुलवामा में आज 3 आतंकी ढेर किए गए जबकि कल कल शोपियां में 4 आतंकी मारे गए थे . शोपियां में कल एक आतंकवादी जिंदा पकड़ा गया था . पुलिस आईजी विजय कुमार के मुताबिक कल शोपियां के किलूरा गांव में ढाई घंटे में 4 आतंकी ढेर हुए थे और आतंकियों से 2 एके 47 और 4 पिस्टल भी बरामद हुईं थीं . सरपंच को अगवा करके हत्या करने वाला आतंकी सुहैल भट भी मारा गया है . इस साल अबतक घाटी ...
हिंदी में ताज़ा समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर. दुनिया भर दिलचस्प मल्टीमीडिया कंटेट. breaking news, video, audio and feature stories.