क्या कांग्रेस को ' गांधी परिवार के नेतृत्व ' से आज़ाद करा पाएँगे असंतुष्ट बात 2014 लोकसभा चुनाव के बाद की है . कांग्रेस की हार हुई थी और हार पर समीक्षा के लिए टीवी पर डिबेट शो चल रहा था . जाहिर है कांग्रेसी हार से हताश तो थे , लेकिन टीवी स्क्रीन पर उसका कैसे इजहार करते . टीवी डिबेट के दौरान एक कांग्रेसी नेता ने कहा , " देश में कांग्रेस पार्टी एक डिफ़ॉल्टऑप्शन की तरह है ." भले ही उस वक़्त कांग्रेस के नेता ने ये बात अपनी पार्टी के लिए कही थी . मोदी की बीजेपी के सामने राहुल - सोनिया की कांग्रेस के नाकाम होने के मायने कांग्रेस में जो गाँधी परिवार से नहीं , उन अध्यक्षों को हुई परेशानी लेकिन जिस नेतृत्व संकट के दौर से कांग्रेस पार्टी इस वक़्त गुज़र रही है , उसमें ये कहना ग़लत नहीं है कि गांधी परिवार भी पार्टी में ' डिफ़ॉल्ट ऑप्शन ' ही बन कर रह गया है . जब कहीं से कोई नहीं मिलता , तो पार्टी की कमान अपने आप ही ...
हिंदी में ताज़ा समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर. दुनिया भर दिलचस्प मल्टीमीडिया कंटेट. breaking news, video, audio and feature stories.