JEE, NEET Students VS Government क्यों हैं आमने-सामने ??? जेईई - नीट परीक्षाओं को लेकर आमने - सामने क्यों हैं सरकार और छात्र ? राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ( एनटीए ) ने मंगलवार को कहा है कि जेईई मेन और एनईईटी की परीक्षाएं अपने तय समय पर होंगी . इस बीच कई राजनेताओं और राज्य सरकारों के बाद अब चर्चित पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने भी भारतीय छात्रों की एनईईटी और आईईटी जेईई परीक्षा को आगे बढ़ाने की माँग का समर्थन किया है . थनबर्ग ने एक ट्वीट में कहा , “ ये काफ़ी ग़लत है कि भारतीय छात्रों को कोविड के दौर में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में बैठने के लिए कहा जा रहा है . और जब लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं , तब मैं इन छात्रों के इम्तिहानों को स्थगित करने की माँग का समर्थन करती हूँ .” छात्रों ने इन दोनों राष्ट्रीय परीक्षाओं के आयोजन की तारीख़ को आगे बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में भी गुहार लगाई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट की ओर से उन्हें किसी तर...
हिंदी में ताज़ा समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर. दुनिया भर दिलचस्प मल्टीमीडिया कंटेट. breaking news, video, audio and feature stories.