अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी दो महीने तक चली पड़ताल में पाया कि चीन की एक कंपनी 10 हज़ार भारतीय लोगों और संस्थाओं पर नज़र रखे हुई है . ' जुनख्वा डेटा इंफोर्मेशन टेक्नॉलॉजी को लिमिटेड ' नाम की ये कंपनी शेनज़ेन में स्थित है और इसके संबंध चीन की सरकार और चाइनीज़ कॉम्युनिस्ट पार्टी से हैं . राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके परिवार , ममता बनर्जी , अशोक गहलोत , नवीन पटनायक , उद्धव ठाकरे से लेकर कैबिनट मंत्री राजनाथ सिंह , रवि शंकर प्रसाद , निर्मला सीतारमण , स्मृति इरानी इस लिस्ट में शामिल हैं . इतना ही नहीं , चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ बिपिन रावत , आर्मी , नेवी और एयरफोर्स के 15 प्रमुखों से लेकर मुख्य न्यायाधीश शरद बोबडे , लोकपाल पीसी घोष , कैग प्रमुख जीसी मुर्मु , ' भारत पे ' के संस्थापक निपुण मेहरा , उद्योगपति रतन टाटा और गौतम अडानी को भी ये कंपनी मॉनिटर कर रही है . इन...
हिंदी में ताज़ा समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर. दुनिया भर दिलचस्प मल्टीमीडिया कंटेट. breaking news, video, audio and feature stories.