' इंडिया आउट ' कैंपेन मालदीव में ??? इन दिनों मालदीव में सोशल मीडिया पर इंडिया आउट का कैंपेन चलाया जा रहा है . मालदीव की संसद के स्पीकर और पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नाशीद ने कहा है कि इंडिया आउट कैंपेन आईएसआईएस सेल का है . नाशीद ने कहा कि इस कैंपेन के तहत मालदीव से भारतीय सैनिकों को हटाने की मांग की जा रही है . मालदीव में इंडिया आउट कैंपेन हाल के हफ़्तों में ज़ोर पकड़ा रहा है और इसे वहां की मुख्य विपक्षी पार्टी हवा दे रही है . मालदीव की मुख्य विपक्षी पार्टी का कहना है कि भारतीय सैनिकों की मौजूदगी संप्रभुता और स्वतंत्रता के ख़िलाफ़ है . मालदीव में विपक्षी पार्टी की भारत - विरोधी बातों के जवाब में वहां के विदेश मंत्री अब्दुल्ला ने कहा है कि जो लोग मज़बूत होते द्विपक्षीय रिश्तों को " पचा नहीं पा रहे हैं ", वो इस तरह की आलोचना का सहारा ले रहे हैं . भारत समर्थित एक स्ट्रीट लाइटिंग योजना के उदघाटन के...
हिंदी में ताज़ा समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर. दुनिया भर दिलचस्प मल्टीमीडिया कंटेट. breaking news, video, audio and feature stories.