सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

hybrid warfare लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

China की एक कंपनी 10,000 Indians और संस्थाओं पर नज़र रखे हुई है | HYBRID WARFARE ??? | हिंदी न्यूज़

  अंग्रेज़ी अख़बार   इंडियन एक्सप्रेस   ने अपनी दो महीने तक चली पड़ताल में पाया कि चीन की एक कंपनी 10 हज़ार भारतीय लोगों और संस्थाओं पर नज़र रखे हुई है .   ' जुनख्वा डेटा इंफोर्मेशन टेक्नॉलॉजी को लिमिटेड ' नाम की ये कंपनी शेनज़ेन में स्थित है और इसके संबंध चीन की सरकार और चाइनीज़ कॉम्युनिस्ट पार्टी से हैं . राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके परिवार , ममता बनर्जी , अशोक गहलोत , नवीन पटनायक , उद्धव ठाकरे से लेकर कैबिनट मंत्री राजनाथ सिंह , रवि शंकर प्रसाद , निर्मला सीतारमण , स्मृति इरानी इस लिस्ट में शामिल हैं . इतना ही नहीं , चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ बिपिन रावत , आर्मी , नेवी और एयरफोर्स के 15 प्रमुखों से लेकर मुख्य न्यायाधीश शरद बोबडे , लोकपाल पीसी घोष , कैग प्रमुख जीसी मुर्मु , ' भारत पे ' के संस्थापक निपुण मेहरा , उद्योगपति रतन टाटा और गौतम अडानी को भी ये कंपनी मॉनिटर कर रही है . इन...