PUBG BAN : आख़िर इतना बड़ा गेमिंग का साम्राज्य कैसे हुआ ? वैसे तो भारत सरकार ने 118 मोबाइल ऐप्स को बैन किया है . इसमें गेमिंग ऐप से लेकर डेटिंग , बिज़नेस और दूसरी तरह के ऐप शामिल हैं लेकिन हर जगह चर्चा पबजी मोबाइल गेम बैन की ही हो रही है . प्रतिबंध के बाद पबजी अब आप मोबाइल पर तो नहीं खेल सकते लेकिन डेस्कटॉप वर्जन अब भी काम कर रहा है . प्रधानमंत्री मोदी ने चर्चा में कहा था - ये समस्या भी है और समाधान भी . लेकिन डेढ़ साल बाद इसे समस्या मानते हुए उन्हीं की सरकार ने इसे बैन कर दिया . इसके बैन होने के बाद इस गेम को खेलने वाले पबजी के पोस्टर बॉय नमन माथुर ने यूट्यूब पर एक लाइव किया . इस लाइव को एक समय में 80 हज़ार लोग देख रहे थे . नमन ने इस बैन के बारे में ट्वीट कर कहा , ' तूफ़ान आ गया है '. बैन के बाद के उसके वीडियो को लगभग 60 लाख लोग देख चुके हैं . भारत सरकार के इस नए क़दम को चीन पर डिजिटल स्ट्राइक पार्ट ...
हिंदी में ताज़ा समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर. दुनिया भर दिलचस्प मल्टीमीडिया कंटेट. breaking news, video, audio and feature stories.