जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया, एक जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर
(Jammu-Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) स्थित जदूरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ (Encounter) में 3 आतंकवादी मारे गए. एनकाउंटर में सुरक्षाबलों के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम भी शामिल थी. आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया है. मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हुआ है.
जम्मू-कश्मीर में पिछले 18 घंटे में 7 आतंकवादी मारे गए हैं. पुलवामा में आज 3 आतंकी ढेर किए गए जबकि कल कल शोपियां में 4 आतंकी मारे गए थे. शोपियां में कल एक आतंकवादी जिंदा पकड़ा गया था. पुलिस आईजी विजय कुमार के मुताबिक कल शोपियां के किलूरा गांव में ढाई घंटे में 4 आतंकी ढेर हुए थे और आतंकियों से 2 एके47 और 4 पिस्टल भी बरामद हुईं थीं. सरपंच को अगवा करके हत्या करने वाला आतंकी सुहैल भट भी मारा गया है. इस साल अबतक घाटी में 150 आतंकी मारे जा चुके हैं.
मिली जानकारी के अनुसार
शुक्रवार रात को पुलिस की एक संयुक्त टीम, 50RR और CRPF ने जदूरा में एक घेराव
और-खोज अभियान शुरु किया। जैसे ही संयुक्त दल ने संदिग्ध स्थान का घेराव किया,
छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी करनी शुरु कर दी। संयुक्त दल द्वारा एक
मुठभेड़ को शुरु करते ही आतंकियों ने भी जवाबी हमला किया।
श्रीनगर के खोनमोह इलाके के
पंच को सुपुर्द-ए-खाक करने से पहले ही सुरक्षाबलों ने उनकी मौत का बदला ले लिया
है। शनिवार सुबह पंच निसार अहमद भट का शव जिला शोपियां के डांगम गांव में एक बाग
से मिला था। पुलिस के अनुसार शव के मिलने के बाद से ही पुलिस व सेना ने अपने
खुफिया तंत्रों को सक्रिय कर दिया गया था। उन्हें पूरा शक था कि पंच को मारने वाले
आतंकी आसपास के किसी इलाकों में छिपे हुए हैं।
पुलिस के आइजी कश्मीर विजय
कुमार ने बताया कि पंच की हत्या में अल-बदर के जिला कमांडर शाकूर पारे और उसके
साथी सुहेल भट का हाथ था, शोपियां में जिन चार आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर
किया है, उनमें ये दोनों भी शामिल हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि
शुक्रवार दोपहर बाद जिला शोपियां के गांव किलोरा में कुछ संदिग्ध आतंकियों को देखे
जाने की सूचना मिली। सेना की संयुक्त टीम इलाके में पहुंची और तलाशी अभियान शुरु
कर दिया। ये आतंकी एक मकान में छिपे हुए थे। आतंकियों के सुरक्षाबलों को नजदीक आते
देख उन पर गोलीबारी शुरु कर दी। करीब तीन घंटे तक चली मुठभेड़ में अल बदर
मुजाहिदीन के जिला कमांडर शाकूर पारे, उसका साथी सुहेल भट समेत चार आतंकवादी मारे
गए। एक आतंकवादी के आत्मसमर्पण की भी सूचना है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें