सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

IPL 2020: Suresh Raina पर भड़के CSK मालिक श्रीनिवासन, कहा- जल्द आएगा समझ क्या खो दिया है

 

IPL 2020: सुरेश रैना पर भड़के CSK मालिक श्रीनिवासन, कहा- जल्द आएगा समझ क्या खो दिया है, खासकर पैसे के मामले में




इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए शुक्रवार के बाद से मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को खबर आई कि टीम का एक गेंदबाज और कुछ स्टाफ सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद शनिवार को सुरेश रैना निजी कारण का हवाला देकर स्वदेश रवाना हो गए और इन सबके बाद खबर आई कि सीएसके का एक और खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। रैना के स्वदेश लौटने को लेकर सीएसके के मालिक और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कुछ ऐसी बातें कही हैं, जो हैरानी भरी हैं। श्रीनिवासन ने कहा कि रैना जब से दुबई पहुंचे, वो अलग-अलग बातों के लिए शिकायत करते रहे।

तो क्या होटल रूम लेकर खफा थे रैना?

सीएसके के उप-कप्तान सुरेश रैना के आईपीएल 2020 से हटने के फैसले ने सबको चौंका दिया। पहले खबरें आईं कि रैना के परिवार में हुए डकैतों के हमले के चलते वो स्वदेश लौटे, फिर दैनिक जागरण के हवाले से खबर आई कि रैना ने कहा है कि उनके लिए बच्चों की सेहत सबसे बड़ी प्राथमिकता है और सीएसके में ऐसे अचानक कोविड-19 पॉजिटिव केस आने के बाद वो थोड़ा घबरा गए और स्वदेश लौटने का फैसला लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर खबरें आई कि रैना ने होटल रूम को लेकर हुए विवाद के चक्कर में स्वदेश लौटने का फैसला लिया। श्रीनिवासन ने आउटलुक को दिए इंटरव्यू में बताया कि रैना के इस तरह जाने से सभी तो हैरान हैं, लेकिन कप्तान धोनी ने कहा है कि स्थिति कंट्रोल में है।

'धोनी ने मुझे भरोसा दिलाया है'

श्रीनिवासन ने कहा, 'क्रिकेटर्स खुद को आत्मदंभी समझने लगे हैं, जैसे पिछले जमाने में नखरा करने वाले ऐक्टर्स होते थे। सीएसके हमेशा से एक परिवार की तरह रहा है और सभी सीनियर क्रिकेटरों ने इसमें रहना सीखा है। मेरी सोच है कि अगर आप किसी बात पर अड़े हैं या किसी बात से नाखुश हैं, तो वापस जाइए। मैं किसी को कुछ करने के लिए फोर्स नहीं करता। कभी-कभी कामयाबी आपके सिर पर चढ़ जाती है।' श्रीनिवासन ने साथ ही कहा कि कप्तान धोनी ने भरोसा दिलाया है कि कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ी जल्द रिकवर कर रहे हैं। श्रीनिवासन ने साथ ही कहा कि रैना को समझ आएगा कि वो क्या खो रहे हैं, खासकर पैसे को लेकर।

रैना को होगा 11 करोड़ रुपये का नुकसान

उन्होंने कहा, 'मैंने एमएस से बात की और उन्होंने मुझे कहा कि अगर और खिलाड़ी भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाते हैं, तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने जूम कॉल के जरिए खिलाड़ियों से बात की और सबसे सेफ रहने के लिए कहा है, आपको नहीं पता कि कौन पैसिव कैरियर है।' उन्होंने आगे कहा, 'सीजन अभी शुरू भी नहीं हुआ है और रैना को समझ में आएगा कि वो क्या खो रहे हैं, और पैसा (हर सीजन के लिए 11 करोड़ रुपये की सैलरी) जो वो खोएंगे।'

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

'इंडिया आउट' कैंपेन मालदीव में ??? | india out campaign in maldives

  ' इंडिया आउट ' कैंपेन मालदीव में ???     इन दिनों मालदीव में सोशल मीडिया पर इंडिया आउट का कैंपेन चलाया जा रहा है . मालदीव की संसद के स्पीकर और पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नाशीद ने कहा है कि इंडिया आउट कैंपेन आईएसआईएस सेल का है . नाशीद ने कहा कि इस कैंपेन के तहत मालदीव से भारतीय सैनिकों को हटाने की मांग की जा रही है . मालदीव में इंडिया   आउट कैंपेन हाल के हफ़्तों में ज़ोर पकड़ा रहा है और इसे वहां की मुख्य विपक्षी पार्टी हवा दे रही है . मालदीव की मुख्य विपक्षी पार्टी का कहना है कि भारतीय सैनिकों की मौजूदगी संप्रभुता और स्वतंत्रता के ख़िलाफ़ है . मालदीव में विपक्षी पार्टी की भारत - विरोधी बातों के जवाब में वहां के   विदेश मंत्री अब्दुल्ला   ने कहा है कि जो लोग मज़बूत होते द्विपक्षीय रिश्तों को " पचा नहीं पा रहे हैं ", वो इस तरह की आलोचना का सहारा ले रहे हैं . भारत समर्थित एक स्ट्रीट लाइटिंग योजना के उदघाटन के...

Leh में Elections का सर्वसम्मति से चुनावों का boycott करने की घोषणा | हिंदी न्यूज़

  Leh में Elections का सर्वसम्मति से चुनावों का boycott करने की घोषणा | हिंदी न्यूज़ लेह में चुनावों का सर्वसम्मति से चुनावों का बहिष्कार करने की घोषणा     केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में अक्तूबर में लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल ( एलएएचडीसी यानी लद्दाख स्वायत्त पर्वत विकास परिषद ) के चुनाव होंगे . 05 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने जम्मू - कश्मीर का विशेष संवैधानिक दर्जा समाप्त कर उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था . उसके बाद से ये पहले चुनाव हैं .   हालांकि लद्दाख के सभी राजनीतिक , धार्मिक , सामाजिक संगठन और पार्टी एक साथ आ गए हैं और चुनावों का बहिष्कार कर दिया है . ये संगठन लद्दाख के लिए संविधान में अधिक सुरक्षा चाहते हैं . संगठनों के इस फ़ैसले की घोषणा मँगलवार को लेह में हुई एक प्रेसवार्ता में की गई है . क्षेत्र के पूर्व राजनेताओं के समूह , आम आदमी पार्टी , बीजेपी और कांग्रेस के प्रतिनिधियों , सभी क्षेत्रीय पार्टियों के...

Vegan Lentil Stew Recipe: Hearty and Delicious Plant-Based Comfort Food

  Vegan Lentil Stew Recipe: Hearty and Delicious Plant-Based Comfort Food Are you looking for a warm and comforting meal that is also healthy and plant-based? Look no further than this delicious vegan lentil stew recipe! Ingredients: 1 cup dried green lentils 1 tablespoon olive oil 1 onion, chopped 2 cloves garlic, minced 2 carrots, chopped 2 celery stalks, chopped 1 sweet potato, peeled and chopped 1 teaspoon dried thyme 1 teaspoon paprika 1 teaspoon cumin 1 bay leaf 4 cups vegetable broth Salt and pepper, to taste Instructions: Rinse the lentils and soak them in water for 1 hour. In a large pot, heat the olive oil over medium heat. Add the onion and garlic and cook for 5 minutes, or until softened. Add the carrots, celery, and sweet potato to the pot and cook for another 5 minutes. Drain the lentils and add them to the pot, along with the thyme, paprika, cumin, bay leaf, and vegetable broth. Bring the stew to a boil, then reduce the heat and let it simmer for 30-40 minutes, or un...