Anurag Kashyap पर अभिनेत्री Payal Ghosh ने sexual harassment के आरोप कितना सच ??? | हिंदी न्यूज़
बॉलीवुड की दुनिया के बारे में बात करें तो अनुराग कश्यप पर अभिनेत्री पायल घोष ने सेक्सुअल हरासमेंट के आरोप लगाए । अभिनेत्री पायल घोष का कहना है कि अनुराग कश्यप ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। हालांकि पायल घोष के इशारों के बाद कई अभिनेत्रियां अनुराग कश्यप के समर्थन में आए.... बॉलीवुड की की टॉप अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी अनुराग कश्यप का समर्थन किया । तापसी अनुराग कश्यप के सपोर्ट में आने के कारण सोशल मीडिया पर तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप की तस्वीरों को लेकर काफी गलत अटकलें लगाई
जिसके जवाब में ताप्सी पन्नू ने कहा कि "अगर अनुराग कश्यप पर लगे आरोप सच साबित होते हैं समय अनुराग के साथ अपने सारे संबंध को खत्म कर दूंगी। "हालांकि मीडिया के साथ बातचीत में ताप्सी पन्नू ने कहा अनुराग महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं वह किसी के खिलाफ गलत नहीं बोलते । फिर भले ही वह इंसान पब्लिकली अनुराग के खिलाफ गलत बातें बोले। यहां तक कि उनकी फिल्मों के सेट पर क्रु मैं भी मर्दों के बराबर ही महिलाएं होती हैं और सभी उनके बारे में अच्छा बोलती हैं अगर किसी के साथ हरासमेंट हुआ है तो उसकी जांच होनी चाहिए और सच सबके सामने आना चाहिए।
यहां तक कि तापसी ने ट्वीट कर कर भी कहा था कि तुम मेरे दोस्त और सबसे बड़े फेमिनिस्ट हो जिसे मैं जानती हूं सेट पर जल्द मुलाकात होगी उसी आर्ट पीस के लिए जिसमें तुम महिलाओं को पावरफुल और उम्मीद से भरी दिखाते हो ।।
बात करें बॉलीवुड की अभिनेत्री तापसी पन्नू के बारे में तो उन्होंने अनुराग कश्यप के साथ गेम ओवर और मन में जैसे फिल्मों में भी काम किया है। अनुराग कश्यप प्रोडक्शन की फिल्म सांड की आंख में भी दिखाई दी थी ....
यौन शोषण के मामले में अनुराग कश्यप की पूर्व दो पत्नियों ने भी अनुराग का ही समर्थन किया जिसमें आरती बजाज ने ट्विट कर के कहा अनुराग आप रॉकस्टार हैं हमेशा की तरह महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाते जाइए। दुनिया में तो थोड़ी सी भी इमानदारी नहीं बची दुनिया बेकार लोगों से भरी हुई है यह अभी तक का सबसे घटिया स्टंट है जिस पर मुझे पहले बहुत गुस्सा आया पर बाद में फिर मैं हंस पड़ी। मुझे दुख है कि आपको इन सब से गुजारना पड़ रहा है यही उनका स्तर है पर आप अपने स्तर पर ही बने रहिए आप मुझसे रहिए और अपनी आवाज को ऊंचा रखिए हम आपसे प्यार करते हैं"
और दूसरी पत्नी कल्कि ने लिखा था कि "आप इस सोशल मीडिया के इस हरकत से प्रभावित मत होना आपकी स्क्रीपटस महिलाओं की आजादी के बारे में ही होती है यहां तक कि आपने अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ में भी औरतों के सम्मान की रक्षा की है मैं इसकी गवाह भी रही हूं क्योंकि प्रोफेशनल स्पेस में भी हमेशा आपने मुझे अपने बराबर का दर्जा दिया और तलाक के बाद भी मेरे साथ खड़े रहे उस समय मुझे सपोर्ट किया जब मैं वर्कप्लेस में सुरक्षित महसूस नहीं करती थी। तब जब हम साथ में नहीं थे यह वक्त बहुत ही खराब वक्त है जहां लोग किसी को भी गाली देते हैं झूठे आरोप लगाते हैं अपनी गरिमा बनाए रखना मजबूत रहकर अपना काम करते रहना एक्स वाइफ की तरफ से प्यार"
आरोपों की बात करें तो पायल घोष ने 19 सितंबर के रोज एक तेलुगू चैनल में बात करते हुए तमिल एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग पर कई आरोप लगाए पायल ने कहा कि अनुराग कश्यप ने उनके साथ जोर जबरदस्ती करने की कोशिश की उन्होंने कहा की इस बात को पब्लिक के सामने लाने की भी कई बार कोशिश कि मगर परिवार वालों और दोस्तों ने उन्हें रोक लिया ।
हालांकि अब पायल घोष ने पुलिस स्टेशन में फरियाद भी दर्ज करवाई है इस मुद्दे पर राष्ट्रीय महिला सहयोग ने इस घटना पर पायल घोष से पूरी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें