सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Lionel Messi ने Barcelona छोड़ने का फैसला ??? जिसने Messi को सब कुछ दिया

 





मेसी ने बार्सिलोना छोड़ने का फैसला बदला:लियोनल मेसी एक साल और बार्सिलोना में रहेंगे, कहा- मैं उस क्लब के खिलाफ कभी कोर्ट नहीं जा सकता, जिसने मुझे सब कुछ दिया

 

 

·        लियोनल मेसी ने कहा कि जब मैंने अपनी पत्नी और बच्चों को क्लब छोड़ने के फैसले के बारे में बताया, तो सब रोने लगे थे

·        मेसी ने सितंबर 2000 में 13 साल की उम्र में एक पेपर नैपकिन पर बार्सिलोना के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया था।

 

लियोनल मेसी ने अपने बार्सिलोना छोड़ने को लेकर लगाई जा रही अटकलों को शुक्रवार को खत्म कर दिया। वे एक साल और इस क्लब के लिए खेलेंगे। मेसी बार्सिलोना के खिलाफ कानूनी लड़ाई नहीं लड़ना चाहते थे। इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया।

मेसी ने कहा कि मैं खुश नहीं था, इसलिए क्लब छोड़ना चाहता था। लेकिन मुझे ऐसा नहीं करने दिया गया। मैं कानूनी लड़ाई नहीं लड़ना चाहता था। इसलिए एक साल रूकने का फैसला लिया। मैं बार्सिलोना के खिलाफ कभी कोर्ट नहीं जा सकता हूं। मैं इस क्लब से प्यार करता हूं। मुझे इसी क्लब ने सब कुछ दिया है। मैंने अपनी जिंदगी यहीं बनाई है।

 

मैं क्लब में रहना नहीं चाहता था: मेसी

उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगा कि और मेरा यकीन था कि मैं क्लब छोड़ने के लिए स्वतंत्र हूं। प्रेसिडेंट ने हमेशा यही कहा था कि सीजन खत्म होने के बाद मैं रूकने या क्लब छोड़ने का फैसला ले सकता हूं। लेकिन अब वे इस तथ्य को आधार बना रहे हैं कि मैंने 10 जून से पहले क्लब छोड़ने की बात नहीं कही।

 

 

'फैमिली नहीं चाहती थी कि बार्सिलोना छोड़ूं'

अर्जेंटीना के 33 साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि जब मैंने पत्नी और बच्चों को बार्सिलोना छोड़ने के फैसले के बारे में बताया, तो पूरा परिवार रोने लगा। मेरे बच्चे बार्सिलोना नहीं छोड़ना चाहते थे और न ही अपना स्कूल बदलना चाहते थे।

 

मेसी के पिता और क्लब डायरेक्टर के बीच बात हुई थी

मेसी ने जब से क्लब छोड़ने का फैसला लिया था, तब से ही उन्हें रोकने की कोशिश हो रही थी। इसी सिलसिले में दो दिन पहले क्लब के डायरेक्टर जोसेप मारिया मार्तोमेउ ने मेसी के पिता जॉर्ज के साथ डेढ़ घंटे तक मीटिंग की थी। इस दौरान जॉर्ज ने कहा था कि वे मेसी को सिर्फ मौजूदा सीजन में खेलने के लिए मना सकते हैं, लेकिन 2022 फीफा वर्ल्ड कप तक मुश्किल है।

 

2022 तक कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाना चाहता है क्लब
मीटिंग के अगले दिन ही मेसी के पिता अर्जेंटीना लौट गए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा था कि मेसी का बार्सिलोना में रहना मुश्किल हो गया है। जॉर्ज का यही रुख बैठक के दौरान भी था। बार्सिलोना के डायरेक्टर ने मेसी के साथ 2022 फीफा वर्ल्ड कप तक कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने का प्रस्ताव भी रखा था।

 

मेसी और क्लब के बीच कॉन्ट्रैक्ट क्लॉज को लेकर तनातनी थी
इस पर जॉर्ज ने कहा था कि वे अपने बेटे को सिर्फ मौजूदा सीजन खेलने के लिए मना सकते हैं। अगर फिर भी वह क्लब को छोड़ना चाहता है, तो कॉन्ट्रैक्ट नियम उसे फ्री में जाने की मंजूरी देता है। हालांकि, क्लब और स्पेनिश टूर्नामेंट ला लिगा मैनेजमेंट शुरू से ही इस बात से इनकार कर रहा था। उनका कहना था कि करार तोड़ने पर मेसी को 700 मिलियन यूरो (करीब 6 हजार करोड़ रुपए) चुकाने होंगे।

 

मेसी ने क्लब को फैक्स भेजकर अपने अलग होने की जानकारी दी थी
बीते महीने 15 अगस्त को चैम्पियंस लीग के क्वार्टरफाइनल में जर्मनी के क्लब बायर्न म्यूनिख ने बार्सिलोना को 8-2 से हराया था। यह क्लब की अब तक की सबसे बड़ी हार है। इसके बाद मेसी ने कहा था कि वे क्लब छोड़ चुके हैं। वह खुद को फ्री एजेंट मान रहे हैं। पिछले हफ्ते ही उन्होंने फैक्स भेजकर क्लब को यह जानकारी दे दी थी। इसके बाद टेस्ट और ट्रेनिंग में भी नहीं पहुंचे थे।

 

मेसी ने 13 साल की उम्र में बार्सिलोना से करार किया था

मेसी ने सितंबर 2000 में 13 साल की उम्र में एक पेपर नैपकिन पर बार्सिलोना के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया था। उन्होंने क्लब के साथ 2017 में कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया था, जो जून 2021 में खत्म हो होने वाला है।

 

बार्सिलोना को 4 बार चैम्पियंस लीग चैम्पियन बनाया
मेसी ने बार्सिलोना को 10 ला लिगा और 4 चैम्पियंस लीग समेत 34 खिताब जिताए हैं। मेसी 30 जून को ही 700 गोल करने वाले दुनिया के 7वें खिलाड़ी बने हैं। इसमें क्लब के लिए 630 और अपने देश अर्जेंटीना के लिए 70 गोल शामिल हैं। सबसे ज्यादा 805 गोल का रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया के जोसेफ बिकन के नाम है।

 

1180 करोड़ के साथ मेसी सबसे अमीर फुटबॉलर हैं

मेसी दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर हैं। मेसी ने पिछले साल रोनाल्डो से 108 करोड़ रु. ज्यादा कमाए। मेसी की कमाई 120 मिलियन पाउंड (करीब 1180 करोड़ रुपए) है। वहीं, रोनाल्डो की कमाई 1072 करोड़ रुपए है। सिर्फ मेसी और रोनाल्डो ने कमाई में 100 मिलियन पाउंड का आंकड़ा पार किया है।

 

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

'इंडिया आउट' कैंपेन मालदीव में ??? | india out campaign in maldives

  ' इंडिया आउट ' कैंपेन मालदीव में ???     इन दिनों मालदीव में सोशल मीडिया पर इंडिया आउट का कैंपेन चलाया जा रहा है . मालदीव की संसद के स्पीकर और पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नाशीद ने कहा है कि इंडिया आउट कैंपेन आईएसआईएस सेल का है . नाशीद ने कहा कि इस कैंपेन के तहत मालदीव से भारतीय सैनिकों को हटाने की मांग की जा रही है . मालदीव में इंडिया   आउट कैंपेन हाल के हफ़्तों में ज़ोर पकड़ा रहा है और इसे वहां की मुख्य विपक्षी पार्टी हवा दे रही है . मालदीव की मुख्य विपक्षी पार्टी का कहना है कि भारतीय सैनिकों की मौजूदगी संप्रभुता और स्वतंत्रता के ख़िलाफ़ है . मालदीव में विपक्षी पार्टी की भारत - विरोधी बातों के जवाब में वहां के   विदेश मंत्री अब्दुल्ला   ने कहा है कि जो लोग मज़बूत होते द्विपक्षीय रिश्तों को " पचा नहीं पा रहे हैं ", वो इस तरह की आलोचना का सहारा ले रहे हैं . भारत समर्थित एक स्ट्रीट लाइटिंग योजना के उदघाटन के...

Leh में Elections का सर्वसम्मति से चुनावों का boycott करने की घोषणा | हिंदी न्यूज़

  Leh में Elections का सर्वसम्मति से चुनावों का boycott करने की घोषणा | हिंदी न्यूज़ लेह में चुनावों का सर्वसम्मति से चुनावों का बहिष्कार करने की घोषणा     केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में अक्तूबर में लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल ( एलएएचडीसी यानी लद्दाख स्वायत्त पर्वत विकास परिषद ) के चुनाव होंगे . 05 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने जम्मू - कश्मीर का विशेष संवैधानिक दर्जा समाप्त कर उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था . उसके बाद से ये पहले चुनाव हैं .   हालांकि लद्दाख के सभी राजनीतिक , धार्मिक , सामाजिक संगठन और पार्टी एक साथ आ गए हैं और चुनावों का बहिष्कार कर दिया है . ये संगठन लद्दाख के लिए संविधान में अधिक सुरक्षा चाहते हैं . संगठनों के इस फ़ैसले की घोषणा मँगलवार को लेह में हुई एक प्रेसवार्ता में की गई है . क्षेत्र के पूर्व राजनेताओं के समूह , आम आदमी पार्टी , बीजेपी और कांग्रेस के प्रतिनिधियों , सभी क्षेत्रीय पार्टियों के...

Vegan Lentil Stew Recipe: Hearty and Delicious Plant-Based Comfort Food

  Vegan Lentil Stew Recipe: Hearty and Delicious Plant-Based Comfort Food Are you looking for a warm and comforting meal that is also healthy and plant-based? Look no further than this delicious vegan lentil stew recipe! Ingredients: 1 cup dried green lentils 1 tablespoon olive oil 1 onion, chopped 2 cloves garlic, minced 2 carrots, chopped 2 celery stalks, chopped 1 sweet potato, peeled and chopped 1 teaspoon dried thyme 1 teaspoon paprika 1 teaspoon cumin 1 bay leaf 4 cups vegetable broth Salt and pepper, to taste Instructions: Rinse the lentils and soak them in water for 1 hour. In a large pot, heat the olive oil over medium heat. Add the onion and garlic and cook for 5 minutes, or until softened. Add the carrots, celery, and sweet potato to the pot and cook for another 5 minutes. Drain the lentils and add them to the pot, along with the thyme, paprika, cumin, bay leaf, and vegetable broth. Bring the stew to a boil, then reduce the heat and let it simmer for 30-40 minutes, or un...